अजब गजब : करोड़पति पानवाला, 2 crore के सोने से लदकर बेचता है पान

शेयर करें

बीकानेर| आपने अक्सर सड़क के किनारे पान की गुमटियां देखी होंगी| कई लोग पान के शौकीनों को पान खिलाकर अपना घर चलाते हैं| दस रुपये का पान बेच कई लोगों का गुजारा मुश्किल से होता है| लेकिन राजस्थान में एक शख्स इस पान की वजह से करोड़पति बन गया| इस शख्स की पान की गुमटी की चर्चा हर कोई करता है| दरअसल, लोग अगर इस शख्स के पास पान खाने नहीं आना चाहते, तो सिर्फ उसे देखने के लिए गुमटी तक खींचे आते हैं|

ये पानवाला दो करोड़ का सोना पहनकर पान बेचता है| जी हां, शख्स को सोने के कई हार, कंगन और कान में कई कुण्डल पहनकर पान बेचते देखा जाता है| शख्स का कहना है कि वो दो किलो से ऊपर के सोने के गहने पहनता है| इतने गहने पहनकर शख्स अपनी गुमटी खोलता है और फिर लोगों को पान खिलाना शुरू कर देता है| पानवाले को देखने के लिए उसकी गुमटी पर लोगों की भीड़ लगी रहती है|

हम बात कर रहे हैं राजस्थान के बीकानेर के सट्टा बाजार में स्थित मूलसा फूलसा पान वाले की| ये दुकान करीब 93 साल पुरानी है| पहले इसे मूलचंद और फूलचंद नाम के भाई चलाते थे| लेकिन अब इसे फूलचंद मूलचंद के बेटे के साथ चलाता है| इस दुकान के पान खाने वालों में भारत के पूर्व राष्ट्रपति भी शमिल हैं| यहां पान की कई वेरायटी मिलती है| इसे खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं| पान की कीमत भी पंद्रह से बीस रुपये के बीच है, जो इसे काफी किफायती बनाती है|

फूलचंद को दुकान पर गहनों से लदकर पान लगाते देखा जाता है| फूलचंद के मुताबिक़, वो करीब दो किलो सोना पहनता है| इसमें कान की कई बालियां, हाथ में कई तरह के कंगन और गले में सोने की कई चेन शामिल है| उसकी अँगुलियों में भी कई अंगूठी नजर आती है| सोने की कीमत जिस तरह बढ़ रही है, इस हालत में गहनों की कीमत दो करोड़ से ऊपर की बताई जा रही है| लेकिन इन गहनों को पहनकर भी मूलचंद पान ही बेचना पसंद करते हैं|

You cannot copy content of this page