पानी के नीचे बना होटल, मछलियों के बीच सोते हैं मेहमान, 1 रात की कीमत जानकर चकरा जाएगा दिमाग!

शेयर करें

Underwater hotel Tanzania : इंसान जमीन पर चलता है, उसके ऊपर बने घरों पर रहता है| कई इमारतें इतनी ऊंची होती हैं कि वो उनकी ऊपरी मंजिल पर रहकर आसमान में रहने की फीलिंग ले सकता है| पर पानी के नीचे रहने के अनुभव को कैसे महसूस किया जा सकता है? उसके लिए तो आपको पंडुब्बी में रहना पड़ेगा| पर वो हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है| हालांकि, अब पानी के नीचे रहने का सपना एक होटल (Underwater hotel Tanzania) ने सच कर दिया है| तंजानिया में पानी के नीचे एक अनोखा होटल बना है, जिसकी खिड़कियों से मछलियां तैरती हुई नजर आती हैं| ऐसे में लोग मछलियों के बीच सोने का लुत्फ उठा सकते हैं| पर यहां रहना इतना महंगा है, कि 1 रात की कीमत जानकर आपका दिमाग चकरा जाएगा|

रिपोर्ट के अनुसार तंजानिया के जांजीबार (Zanzibar, Tanzania) में मांटा रिजॉर्ट (Manta Resort) लोगों को पानी के नीचे रात गुजारने का अनोखा अनुभव दे रहा है| यहां पर बहुत से टूरिस्ट आते हैं जो यहां के सफेद बीच का आनंद उठाते हैं| इस रिजॉर्ट में एक कमरा ऐसा भी है, जो पानी के नीचे बना है| इसमें एक बेडरूम है, जिसमें चारों ओर खिड़कियां बनी हुई हैं| इन खिड़कियों से मछलियां, कोरल, और स्किड आदि भी नजर आ जाते हैं|

आपको बता दें कि अंडरवॉटर रूम में रहने के लिए आपको 1 रात में 90 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ेगा, 1 कमरे में दो लोग रह सकते हैं| रिजॉर्ट में कम से कम 3 दिन की ही बुकिंग होती है| पेंबा आइलैंड पर बने इस रिजॉर्ट पर रुकने के लिए आपको अतिरिक्त 3,700 रुपये चुकाने पड़ेंगे जो इंपैक्ट कॉन्ट्रिब्यूशन डोनेशन के रूप में लिया जाता है| ये आसपास की साफ-सफाई और वहां के लोकल लोगों पर खर्च करने के लिए ये रुपये चार्ज किया जाता है|

इस रिजॉर्ट में आपको अन्य कमरे भी मिलेंगे, जो पानी के नीचे नहीं हैं| पर पानी के नीचे वाले कमरे में ज्यादा खिड़कियां होने की वजह से 360 डिग्री व्यू मिलेगा, जिसके जरिए लोग अंदर की चीजों को आसानी से देख सकते हैं| रिपोर्ट के मुताबिक रिजॉर्ट को स्वीडन के इंजीनियरों की मदद से बनाया गया है| ये तीन स्तर में बना है|पानी के नीचे वाले कमरों को ऊपर, यानी पानी से बाहर निकलकर लाउंज और बाथरूम आदि की भी सुविधा है|

You cannot copy content of this page