घूम-घूमकर दूल्हा खोज रही थी रशियन लड़की, एयरपोर्ट पर हुआ कांड

शेयर करें

सोशल मीडिया के ज़माने में कब क्या चीज़ वायरल हो जाए, कहा नहीं जा सकता है| कई बार तो कुछ ऐसी चीज़ें भी दिख जाती हैं, जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं| लोग अपनी शादी-ब्याह के लिए भी सोशल मीडिया पर ही विज्ञापन दे देते हैं| हालांकि इसकी वजह से कई बार कुछ अलग किस्म की भी घटनाएं देखने को मिल जाती हैं|

आज की दुनिया में लोग अटेंशन पाने के लिए कुछ भी करते हैं| एक रशियन लड़की को भारत इतना पसंद आया कि वो अपने लिए इंडियन दूल्हा ढूंढ रही है| हालांकि उसका तरीका काफी कैजुअल और अजीब लग रहा है| शायद इसी वजह से उसे एयरपोर्ट पर ऐसा सरप्राइज़ मिल गया, जिसकी उसे कल्पना भी नहीं थी|

वायरल हो रहे वीडियो में एक विदेशी लड़की अपने साथ हुई एक घटना बता रही है| लड़की का कहना है कि वो एयरपोर्ट गई हुई थी| वहां एक पासपोर्ट ऑफिसर ने उसे अपना नंबर लिखकर दिया और उससे कॉल करने के लिए भी बोला| रशियन लड़की ऑफिसर के इस व्यवहार पर हैरानी जताते हुए कहती है कि आखिर ये किस तरह का बर्ताव है? वैसे पहले भी ये लड़की सोशल मीडिया पर पॉपुलर हो चुकी है क्योंकि उसने कहा था कि उसे अपने लिए एक इंडियन दूल्हा चाहिए| इसके लिए वो अपनी प्रोफाइल का क्यूआर कोड जगह-जगह पर चिपका रही थी|

रीसेंट पोस्ट्स

You cannot copy content of this page