PM मोदी पर कवासी लखमा का विवादित बयान, बोले-मोदी की गारंटी यानी अपनी डौकी (पत्नी )छोड़ने की गारंटी

शेयर करें

बिलासपुर| पूर्व मंत्री कवासी लखमा एक बार फिर पीएम मोदी पर विवादित बयान दे डाला है। बिलासपुर की चुनावी सभा में आज का वाशी लखमा ने फिर दोहराया और कहा देवेंद्र यादव जिरतो मोदी मिरतो। यानी देवेंद्र यादव जीतेगा और मोदी मारेगा। कवासी लखमा यही नहीं रुके उन्होंने यहां तक का दल की मोदी की गारंटी यानी अपनी डौकी (पत्नी) छोड़ने की गारंटी।

देश में इन दिनों चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां दो चरणों पर मतदान हो गए हैं। वहीं, अंतिम चरण का मतदान 7 मई को होना है। चुनाव के बीच भी राजनीतिक पार्टी के दिग्गज एक-दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री कवासी लखमा का बड़ा बयान सामने आया है।

पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, कि हिंदुस्तान में अगर कोई झूठ बोलता है तो वो दाढ़ी वाला है। कांग्रेस महात्मा गांधी के रास्ते पर चलती है और भाजपा नाथू राम गोडसे के रास्ते पर।

लखमा ने आगे कहा, देवेंद्र यादव जिरतो, मोदी मिरतो, चंगू मंगू दाढ़ी का टांय टांय होगा। देवेंद्र यादव और लखमा दोनों दिल्ली जाएंगे। महंगाई पर बोलते हुए कवासी लखमा ने कहा कि हम एक महीने में महंगाई खत्म कर देंगे।

पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा के महतारी वंदन पर कहा, कि एक हजार रुपए में हमारा गुड़ाखू भी नहीं आयेगा। एक हजार में चेप्टी (शराब ) भी नहीं आता, उसका भी रेट बढ़ा दिया। बम्फर भी नहीं आयेगा एक हजार में।

कवासी लखमा ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो एक क्विंटल धान का 5500 रूपये मिलेगा।किसानों का कर्जा माफ होगा। सीएम विष्णुदेव साय पर हमला बोलते हुए कहा, कि आदिवासियों का जंगल काटने के लिए आदिवासी सीएम बनाया गया। अब चांय- चांय जंगल कट रहा है। वही, चुनावी सभा में दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के खिलाफ पूरे देश में माहौल बनने लगा है।

पहले और दूसरे चरण के बाद बीजेपी की स्थिति देश में खराब हो गई है। वही पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 10 साल भाजपा को मौका मिला लेकिन उन्होंने ठगने के अलावा कुछ नहीं किया। राहुल गांधी जो बोलते हैं करते हैं।

राहुल गांधी ने छग में जो भी घोषणा किया उसको पूरा किया। वहीं लोकसभा बिलासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने कहा कि एक- एक कार्यकर्ता यहां राहुल गांधी है। बीजेपी का अहंकार खत्म करना है। अहंकार का शासन खत्म होगा।

You cannot copy content of this page