Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों में मतदान शुरू: 1 करोड़ 40 लाख मतदाता 168 प्रत्याशियों के भाग्य का करेंगे फैसला

6622a4b9514ce-2024-190704227-16x

रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों में वोटिंग शुरू हो गई. वहीं छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा और जांजगीर-चांपा में वोट डाले जा रहे हैं. सात लोकसभा सीटों में 168 प्रत्याशी मैदान पर हैं. इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 है. पिछले चरण की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में 9.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस बार के चुनाव में 11 लाख 87 हजार 470 मतदाता नए हैं.