दुर्ग लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी: सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान, सुबह 9 बजे तक 14 फीसदी मतदान

शेयर करें

दुर्ग। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में सुबह से मतदाताओं में भारी उत्साह का माहौल है। सुबह तय समय पर 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई। वोटिंग शुरू होने से पहले की लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई। सुबह 9 बजे तक दुर्ग में 13.96 फीसदी मतदान हुआ। शांतिपूर्ण मतदान के बीच भिलाई के तीन मतदान केन्द्रों में ईवीएम खराब हो गई। इसे बदलने के बाद लगभग आधे घंटे की देरी से मतदान शुरू हुआ।

बता दें दुर्ग लोकसभा में 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां भाजपा व कांग्रेस का सीधा मुकाबला है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा और इसके नतीजे 4 जून को आएंगे। 20 लाख 90 हजार 414 मतदाता अपने सांसद का चुनाव करेंगे। इसमें पुरुष 1042000 मतदाता, महिला 1048360 और अन्य 54 मतदाता है। आयु के अनुसार मतदाताओं की संख्या 18 से 19 वर्ष के 56330, 20 से 29 वर्ष के 460852, 30 से 39 वर्ष के 620513, 40 से 49 वर्ष के 416849, 50 से 59 वर्ष के 294945, 60 से 69 वर्ष के 153535, 70 से 79 वर्ष के 68935 और 80 प्लस वर्ष के 18445 मतदाता हैं।

तीन केन्द्रों में बिगड़ा ईवीएम
मतदान के दौरान आज सुबह से ही बदली छाए होने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहीं भिलाई में तीन मतदान केन्द्रों में ईवीएम बिगड़ने से देरी हुई। मतदान शुरू होने के बाद सेक्टर 2 डीएवी विद्यालय में बने मतदान केंद्र के बूथ क्रमांक 75 की मशीन में खराब हो गई। इसी प्रकार ईएमएमएस सेक्टर 5 के 2 बूथों में EVM में खराबी आई। इन तीनों केन्द्रों में लगभग आधे घंटे के लिए वोटिंग रुक गई। ईवीएमए बदलने के आधे घंटे बाद मतदान शुरू होगा।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने किया मतदान
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया। उन्होंने सेल्फी जोन में फोटो के माध्यम से मतदान कर लेने जानकारी दी। साथ ही लोगो को मतदान करने की अपील की। दुर्ग के एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर मतदान किया। इसी प्रकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनन्दन राठौर ने अपनी पत्नी क़े साथ मतदान किया।

You cannot copy content of this page