मतदान के बाद कांग्रेस व भाजपा दोनो प्रमुख दल जीत के प्रति आश्वस्त, विजय को मोदी लहर का भरोसा तो राजेन्द्र को मैदानी तैयारी का लाभ मिलने की संभावना

शेयर करें

दुर्ग (चिन्तक)। दुर्ग लोकसभा का मतदान खत्म हो जाने के बाद कांग्रेस व भाजपा दोनो प्रमुख्र दल के प्रत्याशियों द्वारा जीत का दावा किया जा रहा है लेकिन वास्तविक रूप से दुर्ग का नया सांंसद कौन बनेगा इसका खुलासा 4 जून को मतों की गिनती के बाद होगा। बहरहाल दोनो दल द्वारा अपनी अपनी जीत को लेकर कई कारण गिनाए जा रहे हैं।
दुर्ग लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल का सांसद के लिए यह दूसरा चुनाव रहा है। वर्ष 2019 में इससे पहले श्री बघेल साढ़े चार लाख से अधिक मतों से जीते थे। अब जीते तो लगातार दूसरी बार सांंसद बनने का मौका मिलेगा। विजय बघेल को मोदी लहर का लाभ मिलने का पूरा विश्वास है इसके अतिरिक्त राज्य में भाजपा की सरकार किसानो को एक मुश्त धान खरीदी व बोनस का भुगतान एवं महतारी वंदन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं का समर्थन मिलने का भरोसा है।

श्री बघेल को हिन्दू मतदाताओं से भी बड़े समर्थन की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वे महापौर व विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन इन दोनो चुनाव में अपने विरोधियों को उन्होने $कड़ी टक्कर दी है और उन्हें कम मतों से पराजय का सामना करना पड़ा है। दुर्ग लोकसभा में साहू समाज का बहुलता राजेन्द्र का मजबूत आधार रही है। राज्य के गठन के बाद राष्ट्रीय दल से जो भी उम्मीदवार साहू रहा है उसे समाज पलकों पर बिठाकर जीत दिलाता रहा हैै भाजपा के स्व. ताराचंद साहू व कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू इसका उदाहरण है। इसके अतिरिक्त राजेन्द्र साहू ने इस चुनाव में मैदानी स्तर पर साहसिक प्रदर्शन किया है और युवा किसान महिलाएं श्रमिक गरीब व भिलाई इस्पात संयंत्र के मुद्दे को जोर शोर से उठाया है। सतनामी समाज को भी प्रभावित करने में सफल रहे है यदि श्री साहू को समाज का पूरा समर्थन मिला है तो तैयारियां ज्वलंत मुद्दो को प्रभावी तरीके से उठाने का लाभ उनके लिए जीत का आधार बन सकता है।

दुर्ग लोकसभा में भाजपा की जीत तय-ललित
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ललित चंद्राकर का कहना है कि दुर्ग लोकसभा के चुनाव मेंं भाजपा की जीत तय है। क्षेत्र की जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को जबर्दस्त बढत मिलेगी।
दुर्ग शहर से मिलेगी भारी बढत-गजेन्द्र
दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गजेन्द्र यादव का कहना है कि दुर्ग लोकसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुर्ग ही नही पूरे देश की जनता की पहली पसंद है। राज्य में डबल इंजन की सरकार है। दुर्ग शहर विधानसभा में भाजपा को भारी बढ़त मिलेगी।

दुर्ग लोकसभा मे कांग्रेस को मिलेगी जीत- वोरा
दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण वोरा का कहना है कि दुर्ग लोकसभा में कांग्रेस की जीत तय है। इस चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को लेकर छोटे से कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत की है। दुर्ग शहर से कांग्रेस को भारी बढ़त मिलेगी।
कांग्रेस की होगी जीत- महापौर व सभापति
दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल व नगर निगम के सभापति राजेश यादव का कहना है कि दुर्ग लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी श्री बाकलीवाल व श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता को कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू की क्षमता पर पूरा भरोसा है। राहुल गांधी के न्याय घोषणा पत्र को जनता ने सराहा है। कांग्रेस शानदार जीत हासिल करेगी।

You cannot copy content of this page