Google Analytics —— Meta Pixel

CG News: पत्थर से कुचलकर व्यक्ति की निर्मम हत्या, घटना से इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में

188

बलौदाबाजार। जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. भाटापारा शहर में एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है.

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. वहीं एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में बीती रात माता देवालय वार्ड के शांतिनगर में एक 50 वर्षीय व्यक्ति अखिलेश यादव की रक्त रंजित लाश मिली. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि मृतक मिल में मजदूरी का काम करता था।

रीसेंट पोस्ट्स