Google Analytics —— Meta Pixel

थाना प्रभारी की गाड़ी को बम से उड़ाने का प्रयास, बाल-बाल बचे टीआई और आरक्षक

46666

बीजापुर। थाना प्रभारी की शासकीय गाड़ी में नक्सलियों ने विस्फोट किया। इससे टीआई और आरक्षक बाल बाल बच गए। एसपी जितेंद्र यादव ने की घटना पुष्टि की। फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का मामला है।
जानकारी के अनुसार फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह अपने वाहन से बीजापुर जिला मुख्यालय के लिए हुए रवाना थे। सोमनपल्ली और रानीबोदली के बीच गन्नम नाला के पास नक्सलियों ने विस्फोट किया। वाहन में थानेदार के साथ एक आरक्षक भी सवार था। थानेदार और आरक्षक दोनों ही सुरक्षित हैं। वाहन के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात लोगों ने नारायणपुर बखरुपारा के बीच मोहल्ले में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि विक्रम बैस ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर थे।

रीसेंट पोस्ट्स