Google Analytics —— Meta Pixel

शादी का वादा कर छात्रा को बनाया हवस का शिकार, फिर फरार हो गया आरोपी

rape_meerut_1_0-sixteen_nine_2-s

बिलासपुर| 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रों को इंस्टाग्राम से युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। युवक ने दोस्ती तो की फिर युवती के घर भी पहुंच गया। लगातार आना जाना करते हुए उसका विश्वास जीत लिया। धीरे-धीरे प्रेम के जाल में भी फंसा लिया। मौका पाकर युवती से शादी करने का वादा किया और नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना लिया। दुष्कर्म के बाद युवती से शादी करने से इनकार कर दिया और फरार हो गया। छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

बता दें, मामला सरकण्डा थाना क्षेत्र का है जहां पर 12वीं कक्षा की छात्रा रहती है। उसने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इंस्टाग्राम से अंबिकापुर निवासी आशुतोष शर्मा से उसकी इंस्टाग्राम पर बातचीत होती थी। वह भी सरकण्डा क्षेत्र में ही किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है।

 

दोनों के बीच मोबाइल से भी बातचीत होती थी। पीड़िता ने बताया कि दोस्ती होने के बाद से आरोपित युवक उसके घर आने लगा। इस दौरान युवक ने उससे प्यार का इजहार किया। लड़की भी उसकी बातों में आ गई और मेल-मिलाप बढ़ता गया।

आरोपित युवक ने छात्रा को शादी करने का झांसा दिया। इसी दौरान छात्रा को घर में अकेली पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा लेकिन अब शादी करने से इनकार कर दिया।

लड़की को परेशान भी करने लगा। उसकी हरकतों से परेशान होकर लड़की ने थाने में शिकायत कर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए आयोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है।

केस दर्ज होते ही युवक शहर से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।