Google Analytics —— Meta Pixel

‘इतिहास का सबसे बड़ा गेम शो’, इनाम में मिलेंगे 41 करोड़ रुपये

Untitled

दुनिया में कई तरह के गेम शो होते हैं, जिसमें से कुछ बड़े ही मजेदार होते हैं तो कुछ खतरनाक भी होते हैं| हालांकि गेम जितना खतरनाक होता है, उसका इनाम भी उतना ही ज्यादा होता है| एक मशहूर यूट्यूबर भी ऐसा ही एक गेम शो होस्ट करने वाला है, जिसके इनाम की राशि जानकर ही आपके होश उड़ जाएंगे| इस यूट्यूबर का नाम मिस्टरबीस्ट है| उन्होंने घोषणा की है कि वह ‘इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा गेम शो’ होस्ट करने वाले हैं, जिसके इनाम की राशि 50 लाख डॉलर यानी 41 करोड़ रुपये से भी अधिक रखी गई है| मिस्टरबीस्ट की इस घोषणा ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है|

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों को गेम में भाग लेने और रजिस्ट्रेशन करने के लिए भी आमंत्रित किया है| पोस्ट में लिखा है, ‘मैं इतिहास के सबसे बड़े गेम शो में 50 लाख डॉलर दे रहा हूं| अगर आप बीस्ट गेम्स में भाग लेना चाहते हैं तो beastgames.com पर अप्लाई करें| मुझे 5 हजार लोगों की जरूरत है’| इस पोस्ट को अब तक 5 मिलियन यानी 50 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 57 हजार से अधिक लोगों ने पोस्ट को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं|

मिस्टरबीस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, उनके गेम में भाग लेने के लिए व्यक्ति की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए और साथ ही उस व्यक्ति का पासपोर्ट 2025 तक वैलिड होना चाहिए| उन्होंने यह भी संकेत दिया कि गेम जून के अंत में शुरू हो सकते हैं और सितंबर तक चल सकते हैं| इसके अलावा गेम में भाग लेने के लिए एक और शर्त ये है कि इस प्रतियोगिता में सिर्फ अमेरिकी नागरिक ही भाग ले सकते हैं|