Google Analytics —— Meta Pixel

नेहरूनगर भिलाई में  डेली नीड्स की दुकान पर लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक

56

भिलाई (चिन्तक)। नेहरूनगर केपीएस स्कूल के बाजु चौक पर स्थित एक डेली नीड्स की दुकान में भीषण आग लग गई। जिससे सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना सुपेला थाना क्षेत्र का है।जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के अनुसार 5 जून की सुबह करीब 5 बजे अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए जिला दुर्ग को नेहरूनगर केपीएस स्कूल के बाजु चौक पर शीतल डेली निडस की दुकान में आग लगने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीमों तत्काल रवाना किया गया और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने दुकान पर में लगी भीषण आग को बड़ी सावधानी से दो गाड़ी पानी की मदद से आग पर क़ाबू पाया। आग को दूसरी तरफ दुकान एवं घर तरफ बढ़ाने से रोक लिया गया और जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला और भारी जानमाल की हानि होने से बचाया गया ।

अग्निशमन टीम में अग्निशमन कर्मी महेंद्र चंदेल, एफ प्रवीण बारा, पराग भोसले, अवतार सिंह, कुलेश्वर, टीकेंद्र, रमेश , धनऊ, संतोष, भोपेश शामिल थे।