Google Analytics —— Meta Pixel

CG News : दानीटोला में चल रहा था जिस्म का कारोबार, छह लड़कियों सहित चार लड़के गिरफ्तार

23333

धमतरी । कोतवाली थाना क्षेत्र के दानीटोला इलाके से पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए गिरोह में शामिल चार युवतियों और चार युवक और दो महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। मामले में संबंधित लोगों से पूछताछ की ला रही है।

प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि लड़कियां अन्य राज्यों से यहां बुलाई गई थी। पुलिस इन लड़कियों के सही पता-ठिकाना की जांच कर रही है, पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि इन्हें यहां कौन लेकर आया था? किसके बुलाने पर लड़कियां यहां पहुंची थी।

दरअसल मुखबिर की सूचना पर प्रशिक्षु उीएसपी विकेश्वरी पिंदे के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस ने दानीटोला में छापामार कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का पर्दाफाश किया है।बहरहाल पुलिस की जांच जारी है।