Google Analytics —— Meta Pixel

कोयला घोटाला मामला: ACB-EOW ने अलग-अलग जगहों से 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 22 तक होगी पूछताछ

image-37-12

रायपुर। बहुचर्चित कोयला घोटाला मामले में एसीबी-EOW ने बड़ी कार्यवाही की है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोल लेवी वसूली करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें रोशन सिंह, मुइनुद्दीन कुरैशी, राहुल सिंह, वीरेंद्र जायसवाल समेत परेख कुर्रे को गिरफ्तार किया है. ये सभी कोरबा, सूरजपुर समेत रायपुर में रहकर गैंग के लिए कोल लेवी का काम करते थे. EOW ने सभी आरोपियों को विशेष कोर्ट में पेश किया. जहां कोर्ट ने आरोपियों को 22 जून तक के​ लिए रिमांड पर भेज दिया है. अब EOW की टीम ने इनसे पूछताछ करेगी.