Google Analytics —— Meta Pixel

दुकान संचालक पर आधा दर्जन युवकों ने किया हमला, फिर हुए फरार

download

कोरबा। जिले में जगन्नाथ रथ यात्रा मेले में दुकान संचालक की आधा दर्जन युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। दुकान संचालक दो भाई को सरेआम युवकों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, इस दौरान लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। बता दे कि मेले में विवाद के बाद दुकान संचालक उसका वीडियो बना रहा था, जिसे लेकर यह विवाद हुआ। मारपीट की घटना के बाद मेले में हड़कंप मच गया। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं। मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गए। जो कि पुलिस के पकड़ से अब तक दूर हैं।