Google Analytics —— Meta Pixel

गौ तस्करी का भंडाफोड़, 42 मवेशियों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

3859351-untitled-33-copy_copy_1280x720-780x470

जशपुर। जिले से गौ तस्करी का मामला सामने आया है। दो अलग – अलग मामले में एक ट्रक से 42 मवेशियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी फरार हैं। तस्कर ट्रक में मवेशियों को भरकर जशपुर के रास्ते रांची की और ले जा रहे थे। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी झारखंड के गुमला निवासी मो.रहमान अंसारी को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है| वहीं दो अन्य आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उनकी पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है।