Google Analytics —— Meta Pixel

महिला स्वास्थ्य कर्मचारी से रेप, आरोपी जनपद सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज

IMG-20240711-WA0102-703x470

महासमुंद। जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में पिछले दो साल से डरा धमका कर रेप करने वाले कांग्रेसी नेता और जनपद सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ ग्राम बिंद्रावान के जनपद सदस्य उत्तम राणा ने पीड़ित महिला के घर में घूस कर उसके साथ अनाचार किया। जिसके बाद से आरोपी पीड़ित 26 वर्षीय महिला को जान से मारने की धमकी और डरा धमकाकर रेप कर करता रहा। बीती रात्रि आरोपी उत्तम राणा महिला के निवास पहुंचा और महिला के साथ रेप कर उसके साथ मारपीट की। जिसकी शिकायत महिला ने रात्रि थाने में की। महिला की रिपोर्ट पर आरोपी उत्तम राणा के खिलाफ भारतीय न्याय सहिता 2023 की धारा 64(2) में 331, 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।