Google Analytics —— Meta Pixel

गर्भवती माताओं को डिलीवरी के बाद लगाया जा रहा था एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन? मचा हड़कंप

Copy-of-tirandaj.com-2024-07-26T

बलरामपुर| बलरामपुर जिले के सोशल मीडिया ग्रुप में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें गर्भवती माताओं को डिलीवरी के बाद लगने वाला इंजेक्शन एक्सपायरी डेट का है। यही इंजेक्शन उन्हें लगाया जा रहा था। यह उप स्वास्थ्य केंद्र सेवारी का मामला है और वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सरकारी सिस्टम पर कोई सवाल यूं ही नहीं उठता। धुंआ वहीं उठता है जहां आग लगती है। मामला उप स्वास्थ्य केंद्र सेवारी का है जहां गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के बाद लगने वाला इंजेक्शन एक्सपायरी डेट का होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वहीं इस मामले में बीएमओ ने मीडिया से जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई और नोटिस जारी करने की बात कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के बाद लगने वाला यह इंजेक्शन सीजीएमससी से सप्लाई किया गया है।

इस पूरे मामले में उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों की लापरवाही दिख रही है कि इंजेक्शन के ऊपर साफ दिख रहा है कि उसकी एक्सपायर तिथि जून महीने की थी, लेकिन उसके बाद भी इंजेक्शन को वहीं रखा गया था। जहां से महिलाओं को इंजेक्शन लगाया जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया है। वहीं अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।