Google Analytics —— Meta Pixel

Breaking News: आधी रात नेहरू नगर अंडर ब्रिज में घुस कंटेनर ट्रक, ब्रिज का पूरा स्ट्रक्चर टूटा

1002679921-650x488

भिलाई। भिलाई के नेहरू नगर अंडर ब्रिज में एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक बेकाबू होकर पिलर तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इस भयंकर हादसे में अंडर ब्रिज का अग्रभाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक कंटेनर नेहरू नगर अंडर ब्रिज में फस गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रात के लगभग 2-3 बजे हुई जब ट्रक रायपुर से हैदराबाद की ओर जा रहा था।

बताया जा रहा है कि अचानक से ट्रक के सामने मवेशी आ गए थे, जिससे ट्रक ड्राइवर ने वाहन को मोड़ने की कोशिश की और यह भयंकर हादसा हो गया। ट्रक कंटेनर की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण नेहरू नगर अंडर ब्रिज का शेड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के बाद अंडर ब्रिज की संरचना को भारी नुकसान पहुंचा है और यातायात भी बाधित हो गया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आस-पास के क्षेत्र को घेर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रक कंटेनर क्रमांक एम एच 04 के यू 0455 रायपुर से प्लाईवुड लेकर हैदराबाद जा रहा था। यातायात पुलिस द्वारा  कार्यवाही करते हुए ट्रक को जप्त कर लिया गया है।

Bhilai Nehru Nagar under bridge damaged