Google Analytics —— Meta Pixel

सहकारी शक्कर कारखाना प्रबंधन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस के साथ झूमा-झपटी

tirandaj.com-2024-08-13T183053.6

कवर्धा| कवर्धा जिला के पंडरिया स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना प्रबंधन के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शक्कर कारखाना में रिकवरी दर गिरने, किसानों के गन्ने की भुगतान राशि और शक्कर घोटाला सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझपटी हुई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज शहर के सिग्नल चौक पर स्थानीय विधायक और कारखाना प्रबंधन का विरोध किया।‌ बावजूद इसके कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर कारखाना प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कारखाना के एमडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों की मिलीभगत से कारखाना में जमकर भ्रष्टाचार किया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 72 करोड़ रुपए किसानों का भुगतान होना बाकी है। उन्होंने मांग की कि इस राशि का भुगतान किया जाए और जिन श्रमिकों को निकाला गया है उन्हें पुनः नियमित किया जाए|

साथ ही भोरमदेव शुगर फैक्ट्री में किसानों की राशि जारी की जा रही है लेकिन पंडरिया में किसानों के भुगतान राशि जारी नहीं कर रहे हैं। मतलब साफ है कि जनता से इन्हें कोई सरोकार नहीं है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रस कार्यकर्ता और पुलिस के जवानों के साथ झूमा-झपटी भी देखी गई।

रीसेंट पोस्ट्स