Google Analytics —— Meta Pixel

किराना दुकान में गैंगरेप: सामान खरीदने पहुंची नाबालिग को बना लिया बंध, रात भर किए दुष्कर्म

gangrape-s_650_072015061455

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दो युवकों ने एक नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम डुवा की है। बुधवार शाम को नाबालिग गांव के ही किराना दुकान में सामान खरीदने के लिए गई थी। वह दुकान पर सामान खरीद रही थी इसी बीच दुकानदार विनोद कुमार नरेटी और ग्राम विनायकपुर निवासी परस राम कोमरा की नीयत उस पर बिगड़ गई। नाबालिग को दुकान में अकेला देखकर उसे बंधक बना लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया।

Gangrape in Chhattisgarh: Grocery Shopkeeper Raped Minor girl

रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने की शिकायत

वहीं परिजन नाबालिग के रात तक घर नहीं पहुंचने से काफी परेशान हो गए। इधर- उधर पूछताछ किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला और सुबह हो गई। जब नाबालिग सुबह घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। आरोपियों को पुलिस की तलाशी के बारे में पता चलते ही वह मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की खोज कर गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा दिया है।