Google Analytics —— Meta Pixel

विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड बढ़ी, अब इतने दिनों तक रहेंगे जेल में

devendra

रायपुर। भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव 7 दिन और जेल में रहेंगे। मंगलवार को पेशी के बाद कोर्ट ने उनकी रिमांड 9 सितंबर तक बढ़ा दी है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हुई। इससे पहले, 20 और 27 अगस्त को सुनवाई हुई थी। बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई है। उन पर लोगों को भड़काने का आरोप है।

आज भी देवेंद्र यादव ने वकील की तरफ से पुलिस के चालान पेश करने को लेकर बात रखी गई। संभावना है कि पुलिस 10 सितंबर तक चालान पेश कर सकती है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में उन्हें भिलाई पुलिस ने 17 अगस्त को गिरफ्तार किया था।