Google Analytics —— Meta Pixel

शादी तुड़वाने का बिजनेस करता है ये आदमी, डिमांड इतनी कि अगले 3 महीनों तक सांस लेने की फुर्सत नहीं

marriage-tips-for-girl

Wedding destroyer business : कभी मज़ाक में शुरू हुआ काम अब एक बड़ा बिजनेस बन चुका है| स्पेन का एक शख्स, जिसने खुद को ‘शादी तोड़ने वाला’ घोषित किया है, आजकल दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है| खास बात ये है कि ये काम वह अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि लोगों की डिमांड पर ऐसा काम करता है| शादी से पहले अगर कोई हिम्मत हार जाता है और शादी नहीं करना चाहता, तो वह इस शख्स को बुलाता है और खूब सारे पैसा देता है, ताकि शादी का समारोह बाधित हो और आखिर में शादी टल जाए| यह आदमी 500 यूरो (करीब 47,000 रुपये) में शादी रोकने की गारंटी देता है| काम अब इतना मशहूर हो चुका है कि उसके पास दिसंबर तक की बुकिंग फुल हो चुकी हैं|

भारत में तो शादियों में गड़बड़ी होना एक बहुत गंभीर बात मानी जाती है, लेकिन स्पेन के वारेया (Varea) के लिए यह एक मुनाफे वाला बिजनेस बन चुका है| अब तो यह एक सिलसिला है, लेकिन इसकी शुरुआत एक मज़ाक के तौर पर तब हुई थी, जब वारेया ने एक ऑनलाइन विज्ञापन पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, “अगर आप शादी को लेकर संशय में हैं और मना नहीं कर पा रहे, तो चिंता मत कीजिए, मैं आपकी शादी पर आपत्ति जताऊंगा|” इस मज़ाक का मुख्य आकर्षण ये था कि वह इसके लिए 500 यूरो (करीब 47,000 रुपये) चार्ज करेगा और शादी की रस्मों के दौरान नाटकीय ढंग से विरोध करेगा|

शुरुआत में यह सिर्फ एक मज़ाक था, लेकिन जल्द ही यह एक चर्चित बिजनेस में बदल गया| शादियों में जाने-अनजाने अड़चन डालने का उसका यह तरीका इतना लोकप्रिय हो गया कि लोग उससे संपर्क करने लगे, ताकि वह उनकी शादी को किसी न किसी बहाने से रोक दे| वारेया ने एक इंटरव्यू में बताया, “मेरे पास दिसंबर तक की शादियां बुक हैं|” वह खुद भी इस बढ़ती डिमांड से हैरान हैं|

वारेया को बुलाने का तरीका बेहद सरल है, पर उसका काम उतना ही नाटकीय और चौंकाने वाला| वह एक सीक्रेट लवर के रूप में सामने आता है और शादी के समारोह को बीच में रोक देता है| जो लोग अपनी शादी में थोड़ी ज्यादा नाटकबाजी चाहते हैं, उनके लिए वह अतिरिक्त चार्ज लेकर एक थप्पड़ खाने का विकल्प भी देता है, यानी अगर मेहमान भड़ककर उसे थप्पड़ मारना चाहें तो वे ऐसा कर सकते हैं| इसके लिए वारेया 50 यूरो (करीब 4,700 रुपये) अलग से चार्ज करता है|

वारेया का यह काम अब एक ट्रेंड बन चुका है| शादियों में लोगों के पैरों तले ज़मीन खिसकाने का उसका तरीका उन लोगों के लिए ‘राहत’ का जरिया बन गया है, जो शादी के अंतिम पड़ाव पर आकर हिम्मत हार जाते हैं या किसी कारण से पीछे हटना चाहते हैं| ऐसे जोड़े वारेया से संपर्क करते हैं और उसके द्वारा अपनी शादी की रस्मों में इस प्रकार से खलल डलवाते हैं कि शादी की प्रक्रिया रुक जाए|

अब तो वारेया का शेड्यूल पूरी तरह बुक हो चुका है और उसका यह मज़ाकिया आइडिया उसे वैश्विक प्रसिद्धि दिला चुका है| शादी की दुनिया में वारेया एक नया नाम बनकर उभरा है, और उसकी यह अजीबोगरीब सर्विस जोड़ों के बीच काफी चर्चा का विषय बन गई है|

वारेया का काम अलग
हालांकि वारेया की यह सर्विस शादी की रस्मों में कुछ वक्त के लिए तनाव पैदा करती है, परंतु यह उन लोगों से काफी अलग है जो शादी में वास्तव में खलल डालते हैं| उदाहरण के लिए, अमेरिका में एक महिला सैंड्रा लिन हेंसन को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था, जिसने शादी समारोहों में कई नवविवाहित जोड़ों के तोहफे चुरा लिए थे| वारेया के उलट, सैंड्रा का उद्देश्य शादियों में समस्या पैदा कर व्यक्तिगत फायदा उठाना था, जबकि वारेया का काम अलग है| वह लोगों की डिमांड पर यह काम करता है|

रीसेंट पोस्ट्स