Google Analytics —— Meta Pixel

मुझे खूबसूरत बच्चा चाहिए; पति को छोड़ देवर से शारीरिक संबंध बनाने लगी पत्नी, सास ने रोका तो…

sex

छतरपुर| मध्य प्रदेश के छतरपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक महिला खूबसूरत बच्चे की चाह में पति को छोड़ देवर के साथ भाग गई। महिला ने 10 साल शादी के गुजरने के बाद भी पति से बच्चा नहीं किया। उसका कहना था कि वह खूबसूरत बच्चा चाहती है और उसका पति खूबसूरत नहीं है। देवर पति की अपेक्षा खूबसूरत है और वह उससे (देवर से) बच्चा चाहती है और इसी के चलते वह देवर को चाहने लगी और देवर से शारीरिक संबंध बनाने लगी। बहू को यह सब करता देख सास ने रोका तो दोनों घर से भाग गए। इससे अब पूरा परिवार SP ऑफिस न्याय की गुहार लगाने पहुंचा है।

छतरपुर शहर के सीताराम कालोनी निवासी 28 वर्षीय राजेन्द्र कुशवाहा पिता मनप्यारे कुशवाहा ने अपने परिवार सहित SP आफिस आकर आवेदन दिया और बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले मीना कुशवाहा से हुई थी। जो उसके छोटे भाई के साथ भाग गई है।

पति का कहना है कि पत्नी अब मैसेज कर खुद की जान देने की बात कर रही है। ऐसे में परिजन खुद के बचाव के लिए SP ऑफिस पहुंचे हैं। उनका कहना है कि एक तो वह गलत काम करके अपने देवर को लेकर भाग गई है और ऊपर से हम लोगों को जान देने की धमकी देकर परेशान कर रही है कि अगर वह कुछ करती है तो इसके जिम्मेदार हम लोग यानी ससुराल वाले होंगे। ऐसे में अब हम चाहते हैं कि उसे जहां जाना है जिसके साथ रहना है रहे पर हमें परेशान न करे। पति और उसके परिवार वालों का कहना है कि हमारी जितनी जग हंसाई बदनामी होनी थी हो चुकी अब और कलंक नहीं लेना।

इस पूरे माममे में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि उक्त पति की शिकायत पर गुमशुदी का मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

रीसेंट पोस्ट्स