Google Analytics —— Meta Pixel

सूरजपुर कांड का आरोपी कुलदीप साहू गिरफ्तार, बलरामपुर पुलिस ने पकड़ा

1247851-12

रायपुर। सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्‍नी और बेटी के हत्‍या के आरोपी कुलदीप साहू को छत्‍तीसगढ़ की ही बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद वह गढ़वा (झारखंड) भाग गया था। वहां से बस से अंबिकापुर जा रहा था। तभी पुलिस ने बलरामपुर में उसे पकड़ लिया।

सूत्रों के अनुसार पुलिस कुलदीप के मोबाइल के जरिये उसका लोकेशन ट्रेस कर रही थी। तभी उसका लोकेशन गढ़वा बस स्‍टैंड में मिली। कुलदीप वहां से अंबिकापुर जाने वाली बस में सवार हुआ था। जैसे ही बस बलरामपुर पहुंची, पुलिस ने उसे घेर लिया। बलरामपुर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। अब उसे सूरजपुर लाने की तैयारी चल रही है।

बता दें कि रविवार को सूरजपुर के चौपाटी में एक पुलिसकर्मी से कुलदीप साहू ने बहस किया| यह कहकर कि ‘तुम्हारी पुलिस मेरे जीना हराम कर रखी है’| जिसपर आरक्षक ने कहा ‘मैं तो एक आरक्षक हूं, वरिष्ठ अधिकारी जो कर रहे होंगे, मुझे क्या पता’ तो उसने होटल में कढ़ाई में रखा खौलते हुआ तेल फेंक दिया| इसमें आरक्षक पूरी तरह से जल गया| इसके बाद उसे इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया|

मामले की जानकारी के बाद कुलदीप के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई| इस दौरान अंधेरे में वह एक कार में बैठा हुआ था इस दौरान उसने पैदल खोजबीन कर रहे पुलिस वालों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया|

इसी बीच शहर से बाहर महगंवा स्थित प्रधान आरक्षक तालिब शेख के किराए के मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा तभी तालिब शेख की पत्नी ने अपने पति को कॉल किया| लेकिन बात नहीं हो पाई| उसके बाद तालिब शेख ने भी अपनी पत्नी से कांटेक्ट करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पाई| जिसके बाद प्रधान आरक्षक को अंदेशा हुआ और घर पहुंचा| जहां प्रधान आरक्षक शेख ने देखा कि घर में खून फैला हुआ था, बीवी और बच्ची घर पर नहीं थे| वहीं घर के बाहर चाकू मिला और काफी सरगर्मी से तलाश शुरू की गई तो पत्नी और बेटी की लाश शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर मिली|