Google Analytics —— Meta Pixel

कैंसर ने ली दुर्ग जिले में इस पार्षद की जान, एलोपैथी की जगह करा रहे थे आर्युवेदिक इलाज

image_750x_670e232242fa2

भिलाई। जुनवानी खम्हरिया वार्ड-1 के पार्षद योगेश साहू की मौत हो गई। उनके मौत से चारों ओर शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार का किया गया। इस बीच एक चौकाने वाली बात सामने आई है। उन्हें कैंसर था और वे एलोपैथी की जगह आयुर्वेदक इलाज करा रहे थे।

परिजनों के अनुसार पार्षद योगेश साहू को 8 माह पहले जीभ में कैंसर का लक्षण मिला। वे ऑपरेशन और एलोपैथी की जगह आयुर्वेदक दवा लेते रहे। ऐसे में कैंसर बढ़ता गया। बाद में उन्होंने ऑपरेशन करवाया लेकिन तकलीफ बढ़ती गई। तब तक काफी देर हो चुकी थी। कैंसर जीभ से गले तक फैल चुका था।

रीसेंट पोस्ट्स