Google Analytics —— Meta Pixel

भाभी की घिनौनी करतूत… मंगेतर से करवाया नाबालिग ननद का रेप, Video भी किया वायरल

rape_meerut_1_0-sixteen_nine_2-s

कौशांबी| उत्तर प्रदेश के कौशांबी में नाबालिग लड़की से हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है| पीड़िता का आरोप है कि पैसों के लालच में उसकी भाभी ने उसे कमरे में बंद कर प्रेम पाल नाम के एक शख्स को सौंप दिया| 10 मिनट तक प्रेमपाल से वह अपनी अस्मत बचाने के लिए जूझती रही, लेकिन वह अपनी आबरू नही बचा सकी| दरिंदे ने बलपूर्वक न सिर्फ उसका रेप किया बल्कि उसके साथ क्रूरता की भी सारी हदें पार की| हैरानी की बात तो यह है कि भाभी खुद ही अपनी ननद की अस्मत लूटने के लिए कहती रही और अपने मोबाइल से इस पूरे वारदात का वीडियो शूट करती रही|

दरिंदे की चंगुल से छूटने के बाद नाबालिग लड़की बदहवास थी| उसे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था|  जब लड़की होश में आई तो पहले उसने अपने प्रेमी को पूरी बात बताई| इसी दौरान नाबालिग का अश्लील वीडियो सामने आया तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया| कौशांबी सीओ अभिषेक सिंह ने तत्काल पुलिस टीम बनाकर पीड़िता के घर के लिए रवाना किया| जब पुलिस पीड़िता के घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिली| पुलिस ने उसकी भाभी को हिरासत में ले लिया|

सीओ कौशांबी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस टीम की शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया कि नाबालिग लड़की से रेप करने वाला शख्स पीड़िता का मंगेतर प्रेमपाल है| बहरहाल अब पुलिस टीम मंगेतर की तलाश में भी छापेमारी कर रही है| वहीं, पीड़िता के प्रेमी से संपर्क कर उसकी भी खोजबीन की जा रही है|

रीसेंट पोस्ट्स