Google Analytics —— Meta Pixel

खौफनाक वारदात : दर्द से चीखती रही नाबालिग बहन, त्रिशूल से वार करता रहा भाई

maut

जबलपुर| मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पड़ोसी लड़के के साथ 14 साल की नाबालिक सगी छोटी बहन को बात करता देख भाई इतना नाराज हुआ कि पास में पड़े त्रिशूल से बहन पर ताबडतोड कई बार किये और लहूलुहान हालात में घायल कर जंगल की तरफ फरार हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण घायल लड़की को फौरन कटंगी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। यहां हालत नाजुक होने के चलते उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जंहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दूसरी टीम जबलपुर मेडिकल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जबलपुर के कटंगी में एक नाबालिग सगे भाई ने अपनी छोटी बहन की हत्या कर दी। मामला रविवार सुबह का है। बताया जाता है कि तीन दिन पहले नाबालिग बहन पड़ोस में रहने वाले लड़के के साथ जबलपुर गई थी और साथ ही वापस आई थी। इस बात की जानकारी पड़ोस में ही रहने वाली एक लड़की ने आरोपी को दी थी। उसी दिन से भाई नाराज़ चल रहा था और आये दिन अपनी बहन के साथ मारपीट करता था। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के परिवार में दो भाई, दो बहन हैं। बड़ी बहन की शादी हो गई है। आरोपी से छोटा एक और भाई है ओर पिता गांव के कोटवार हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की 14 साल की बहन पड़ोस में ही रहने वाले 17 वर्षीय लड़के से सड़क किनारे बात कर रही थी। इस दौरान लड़की का भाई दूर खड़ा होकर दोनों को देख रहा था। कुछ देर बाद बहन उस लड़के के साथ बाइक पर बैठ गई। इतना देखते ही 15 वर्षीय भाई दौड़कर उनके पास आया और अपनी छोटी बहन को धक्का दे दिया। इस दौरान बाइक सवार लड़का वहां से भाग निकला। आरोपी भाई ने लोहे का त्रिशूल निकालकर छोटी बहन की पीठ और कमर में एक के बाद एक चार वार किए। बहन दर्द से चीख रही थी, पर गुस्से से लाल भाई उस पर ताबड़तोड़ वार कर रहा था। खून से लथपथ बहन को सड़क किनारे छोड़कर भाई भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी को कुछ लोगों ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसने उन लोगों पर भी हमला करने का प्रयास कर जंगल की ओर भाग निकला।

 

रीसेंट पोस्ट्स