Google Analytics —— Meta Pixel

भोपाल के डिप्टी कलेक्टर पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, शादी का झांसा देकर किया गंदा काम

n-rape-a-20190613

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक महिला द्वारा डिप्टी कलेक्टर पर रेप करने के आरोप लगाए गए हैं। महिला राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा से इस विषय में शिकायत की है। हालांकि इस मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन एसपी ने सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह को मामले की जांच के लिए कहा है।

इन आरोपों के विषय में डिप्टी कलेक्टर का कहना है कि महिला का आपराधिक बैकग्राउंड है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं है कि वो क्या आरोप लगा रही है। हालांकि इस विषय में महिला ने आरोप लगाए हैं कि भोपाल कलेक्टर कार्यालय में तैनात डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते ने उन्हें शादी का झांसा दिया और उनका रेप किया है। महिला का कहना है कि साल 2022 में पचोर में तहसीलदार के पद पर तैनाती के समय प्रेम जाल में फसाया था और शादी का झांसा देकर रेप किया था। महिला का कहना है कि उन्होंने उस दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों और दिल्ली में सरकारी हाउस और वीआईपी गेस्टहाउस में घुमाया था।

जिस महिला ने आरोप लगाया है, वह भी विभाग में काम करने वाली कर्मचारी है। महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि उनकी सुनवाई थाने में नहीं हुई थी, इसलिए उन्होंने महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग की मदद ली थी। इसके बाद एसपी आदित्य मिश्रा से शिकायत की थी और उन्होंने अब जांच के आदेश दिए हैं। इस विषय में सारंगपुर के एसडीओपी अरविंद सिंह का कहना है कि अभी फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। मामले पर नजर रखी जा रही है, इस आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर एक्शन लिया जाएगा।