Google Analytics —— Meta Pixel

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा पर FIR, सोशल मीडिया पर शेयर की CM और डिप्टी CM की मॉर्फ्ड फोटो

ram gopal verma

हैदराबाद| ‘सत्या’, ‘रंगीला’ और ‘कंपनी’ जैसी यादगार फिल्में बनाने वाले राम गोपाल वर्मा और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। वो विवादों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। ताजा विवाद आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे नारा लोकेश समेत TDP नेताओं और जनसेना पार्टी के चीफ Deputy CM पवन कल्याण की रूपांतरित (Morphed) फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने का है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने अपमानजनक कंटेंट सर्कुलेट करने के लिए वर्मा पर केस दर्ज किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, राम गोपाल वर्मा के खिलाफ टीडीपी लीडर रामलिंगम ने प्रकाशम जिले के मद्दिपडु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। फिल्ममेकर पर आरोप है कि सीएम नायडू, उनके बेटे लोकेश और बहू ब्राह्मिनी समेत परिवार को निशाना बनाते हुए अपमानजनक कंटेंट सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया है। रामलिंगम ने अपनी शिकायत में कहा है कि वर्मा की सोशल मीडिया पोस्ट्स मुख्यमंत्री, उनके डिप्टी और परिवार की सामाजिक छवि को धूमिल किया है। सोशल मीडिया पर कथित रूप से अपमानजनक कंटेंट पोस्ट अपलोड करने को लेकर रविवार रात फिल्मकार वर्मा के खिलाफ की शिकायत दर्ज की गई थी।

प्रकाशम के पुलिस SP ए.आर. दामोदर ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। राम गोपाल वर्मा पर ऑफेंसिव तरीके से तस्वीरें मॉर्फ करने के लिए, मद्दिपडु पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है।

बता दें, राम गोपाल वर्मा, पिछले काफी समय से चंद्रबाबू नायडू की खुलकर आलोचना करते रहे हैं। वो YSR कांग्रेस पार्टी से करीबी भी माने जाते है। इससे पहले वो टीडीपी के फाउंडर और पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामा राव के जीवन पर आधारित फिल्म भी बना चुके है। जिसमे उन्होंने लक्ष्मी पार्वती से एनटीआर के रोमांस और शादी की कहानी को फोकस किया था।

इस फिल्म में चंद्रबाबू की भूमिका को NTR के राजनीतिक पतन के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि NTR के दामाद चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी के अंदर गुटबंदी करके उनको ही पार्टी से बाहर निकलवा दिया था। और खुद प्रदेश के CM बन गए थे।

रीसेंट पोस्ट्स