Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में धान का अवैध परिवहन, जशपुर में खाद्य विभाग की टीम ने जब्त किया 45 बोरी धान

dhaan

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित और संग्रहित धान के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में ओड़ीसा से अवैध रूप से धान परिवहित की जा रही एक पिकअप वाहन को फरसाबहार की संयुक्त टीम के द्वारा जब्त कर कार्यवाही की गई है।

जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों के द्वारा दी गई सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार फरसाबहार, फूड इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम के द्वारा भंडारी सांकरा उड़ीसा से आ रही पिकअप वाहन से लगभग 45 बोरी अवैध धान जब्त कर तुमला थाना में सुपुर्द करने की कार्यवाही की गई है।