Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : भाजपा के गढ़ में सुनील सोनी असरदार, दसवें राउंड के बाद 20 हजार से ज्यादा की बढ़त

Untitled

रायपुर। छत्तीसगढ़ की एकमात्र सीट रायपुर दक्षिण में हुए उपचुनाव के नतीजे स्पष्ट होते जा रहे हैं। पहले राउंड से ही भाजपा के प्रत्याशी सुनील सोनी बढ़त बनाए हुए हैं। 10 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 20 हजार से भी ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के लिए रायपुर दक्षिण एक बार फिर से बुरा सपना साबित हुआ है। लाख दावों के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी को यहां से लीड नहीं मिल है।

रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। दसवें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद सुनील सोनी 20,629 वोटों से लीड बनाए हुए हैं। भाजपा को 42,667 और कांग्रेस को 22,038 वोट मिले हैं। इससे पहले 9वें राउंड में भाजपा को 37,419 वोट और कांग्रेस को 19,583 वोट मिले थे।आठवें राउंड में भाजपा 14 हजार 376 वोटों से आगे हैं। भाजपा को 31 हजार 619 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस को 17 हजार 243 वोट मिले हैं। इससे पहले छठवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 11286 वोटों से आगे थे।

 

रीसेंट पोस्ट्स