Google Analytics —— Meta Pixel

सरेराह युवक की डंडों से पिटाई, शोरूम में घुसकर बचाई जान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

tirandaj.com-2024-11-25T141356.0

रायपुर| राजधानी रायपुर में एक बार फिर एक युवक को डंडे से पीटने का वीडियो सामने आया है। युवक ने वहीं पर एक शोरूम में घुसकर अपनी जान बचाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों अपराधियों का बोलबाला है। आए दिन चाकू बाजी और मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं। राजधानी में अब सड़कों पर निकलने के लिए लोगों को डर का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ लोग एक युवक को डंडों से पीट रहे हैं। अपनी जान बचाने के लिए यह युवक पास के ही एक शोरूम में घुस जाता है लेकिन युवक को मारपीट कर रहे लोगों ने बाहर निकाल करके फिर से पिटाई की है। यह घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की बताई जारही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीती रात कारी 10:00 बजे की है जो की कैनाल रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के पास की बताई जा रही है जहां लड़कों के एक झुंड के द्वारा युवक को बेरहमी से से पीटा जा रहा है।

रीसेंट पोस्ट्स