Google Analytics —— Meta Pixel

एटीएम में चोरी के असफल प्रयास, कुल्हाड़ी लेकर ATM से पैसे निकालने पहुंचा नकाबपोश बदमाश

image_750x_674449131d261

बिलासपुर। एटीएम में चोरी के असफल प्रयास का मामला सामने आया है। एक नकाबपोश बदमाश कुल्हाड़ी लेकर ATM से पैसे निकालने पहुंचा। कुल्हाड़ी मारकर ATM के केश बाक्स को तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश करता रहा। ATM तोड़ने के बाद भी जब पैसे नहीं निकला, तब वह भाग निकला। ATM तोड़ने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक कुल्हाड़ी से ATM को तोड़ते दिखकर रहा है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार लालखदान में रहने वाले सांतेश मिश्रा हिताची पेमेंट सर्विस में फील्ड आफिसर हैं। उनकी कंपनी बैंक आफ इंडिया के ATM की देखरेख करती है। शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी सरकंडा के मोपका स्थित ATM बूथ की सफाई करने पहुंचा। इस दौरान वहां पर मशीन टूटा मिला। कर्मचारी ने तत्काल इस घटना की जानकार फील्ड आफिसर को दी। इस पर फील्ड आफिसर भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने सरकंडा थाने में शिकायत की। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

रीसेंट पोस्ट्स