Google Analytics —— Meta Pixel

धमतरी में कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, बेरीकेड तोड़कर घुसे कार्यकर्ता, जमकर हुई झूमाझटकी

tirandaj.com-2024-12-13T204624.3

धमतरी| धमतरी में जिला कांग्रेस के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने पांच सूत्री मांगो को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। जिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता ब्रह्मा चौक से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल पहुंचे। और इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर का बेरीकेड तोड़कर कांग्रेसी अंदर घुस गए। इस दरमियान सुरक्षा बल और कांग्रेसियों के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई।

विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने बताया कि साय सरकार प्रदेश में धान खरीदी में किसानो को टोकन के नाम पर, बारदाने के नाम पर, गिरदावरी के नाम पर परेशान कर रही है। किसान अपनी उपज धान को मंडी में न बेच सके, इसलिए परेशान कर रही है।

वहीं प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरा होने को लेकर कांग्रेस ने हमला बोला और कहा कि एक साल के कार्यकाल में कोई भी उपलब्धि नहीं है बल्कि प्रदेश सहित धमतरी जिले में कानून व्यवस्था चरमराई है। आए दिन चाकूबाजी की घटना होती है जिससे शहरवासी परेशान है। एक साल में चाकूबाजी की घटना में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महानदी का सीना चीर कर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन जोरों पर है। शाही में अवैध प्लाटिंग का खेल किसी से छुपा नहीं है। इन सब पर रोक लगाने कलेक्टर परिसर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कलेक्ट्रेट घेराव प्रदर्शन कार्यक्रम में धमतरी ओर सिहावा विधायक अंबिका मरकाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।