Google Analytics —— Meta Pixel

विवाद के बाद पत्नी को चाकू मारा, फिर खुद घर में लगा दी आग, झुलसने से जिंदा जला पति…जानिए पूरा मामला

aag

रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार देर रात पति-पत्नी की विवाद बड़ी घटना घट गई है। भनपुरी रामेश्वरम नगर में घरेलू विवाद के बाद  बी. अमरेश्वर राव  (45) की पत्नी के. संध्या रानी से विवाद हो गया, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। संध्या किसी तरह जान बचाकर मकान से बाहर भागी। अमरेश्वर ने इसी दौरान मकान के भीतर आग लगा दी। वह मकान से बाहर नहीं आया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास वालों के साथ अमरेश्वर को बचाने के लिए मकान के भीतर जाने का प्रयास कर रहे थे।

इसी दौरान सिलेंडर फट गया और जोरदार धमाका हुआ। सूचना पर पहुंचे दो पुलिस जवान हेमंत गिलहरे, विकास सिंह व पड़ोसी विक्रम ठाकुर, चेतन योगी व एक इसकी चपेट में आकर झुलस गए।  इसके बाद सभी को आनन-फानन में डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया है। संध्या का अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक अमरेश्वर की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज चल रहा था। वह आए दिन अपनी पत्नी से विवाद करता था। उसके साथ मारपीट करता था। दोनों की शादी को कई साल हो गए हैं। दोनों की कोई संतान नहीं है। दोनों रामेश्वरम नगर में किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंट्रोल रूम से चाकूबाजी की सूचना मिली थी। उसके बाद हम रामेश्वरम नगर पहुंचे। वहां भीड़ लगी हुई थी। संध्या घर के बाहर लहूलुहान खड़ी हुई थी।

पुलिस के अनुसार पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति अमरेश्वर ने मारपीट की है। पता नहीं उन्हें क्या हो गया है। फिर वो पड़ोसी के घर चली गई। इस दौरान मकान से धुंआ निकलने लगा। आग देखकर हम लोग दौड़े। आसपास वाले भी हमारे साथ गए। शोर सुनकर संध्या भी आ गई। जैसे ही दरवाजा खोलकर हम भीतर गए जोरदार धमाका हुआ। सिलेंडर के चिथड़े उड़ गए। आग की चपेट में आए गए। हालांकि सभी सुरक्षित हैं।