Google Analytics —— Meta Pixel

रोमांस करती लड़कियों के VIDEO में भगवान शंकर का भजन, फेसबुक पर अख्तर की घिनौनी करतूत; MP में बवाल

lesbo sex

जबलपुर| मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया। दरअसल, फेसबुक पर अख्तर मंसूरी नाम के एक यूजर ने दो लड़कियों का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में लड़कियां अंतरंग हालत में दिख रहीं हैं। अख्तर ने वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक में भगवान शंकर का एक भजन लगाया है। इस बारे में जब हिंदूवादी संगठनों को जानकारी मिली तब उन्होंने बवाल मचाते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। मामले में अख्तर मंसूरी से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि उसे लड़कियों का अश्लील वीडियो कहां से मिला और उसे किसने शूट किया।

जानकारी के मुताबिक, जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र के मदार चौक निवासी अख्तर मंसूरी पर आरोप है कि उसने रोमांस कर रही दो लड़कियों के वीडियो पर भगवान शंकर का भजन डालकर उसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। विक्रांत साहू नाम के एक शख्स ने वीडियो देखने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दी। इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अख्तर को पकड़ लिया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां बिस्तर पर लेटी हुईं हैं। दोनों अंतरंग स्थिति में हैं। दोनों एक दूसरे के साथ अश्लील हरकतें कर रही हैं। वीडियो में भगवान शंकर का भजन लगाया गया है। यह वीडियो कहां का है और किसने रिकॉर्ड किया है, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कटंगी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि कटंगी निवासी विक्रांत साहू ने शिकायत करते हुए एक वीडियो दिया है। उन्होंने शिकायत में बताया कि अख्तर मंसूरी नाम के व्यक्ति ने शिव भजन फेसबुक पर अपलोड किया है, जिसमें दो लड़कियां अश्लील हरकतें कर रहीं हैं। पुलिस ने अख्तर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूछताछ के दौरान अख्तर का कहना था कि इस वीडियो को उसने अपलोड नहीं किया है। उसने बताया कि मोबाइल अक्सर उसके भतीजे के पास रहता है, हो सकता है उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर दिया हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अख्तर का मोबाइल जब्त कर लिया गया है।