Google Analytics —— Meta Pixel

न शादी न लिव इन, फोटोशूट के लिए ‘प्रेग्नेंट’ हो रही हैं लड़कियां, पैरेंट्स सदमे में! वजह जानकर घबरा जाएंगे आप

download (1)

Ajab Gajab : हम जितना सोच भी नहीं सकते, उतना बदलाव दुनिया में आता जा रहा है| ऐसे-ऐसे काम हो रहे हैं, जो कभी समाज के नज़रिये से गलत माने जाते थे और आज ट्रेंड बन चुके हैं| एक ऐसा ही अजीबोगरीब ट्रेंड पड़ोसी देश चीन में चल रहा है, जो सुनकर आप दंग रह जाएंगे| ये चीन के सोशल माीडिया पर खासी सुर्खियां बटोर रहा है|

पड़ोसी देश चीन में समाज भारतीय समाज की तरह ही कुछ नैतिक मूल्यों पर चलता है| अब वहां एक ऐसा ट्रेंड चल पड़ा है, जो लोगों के गले ही नहीं उतर रहा| यहां पर अविवाहित लड़कियां प्रेग्नेंट होकर फोटोशूट करा रही हैं| जो भी उनके इस फोटोशूट को देख रहा है, वो दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर है लेकिन लड़कियों पर इसका शायद ही कोई असर पड़ रहा है|

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के सोशल मीडिया पर इस पर युवा और अविवाहित लड़कियों को प्रेग्नेंट होकर फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता है| उनके इस मैटर्निटी फोटोशूट में वे एक नकली बेबी बंप लगाकर असली फोटोशूट करा रही हैं| जेन ज़ी के इस नए ट्रेंड को देखकर चीन के बड़े-बुजुर्ग और माता-पिता लगभग सदमे में हैं| इस प्रीमेड मैटर्निटी फोटोशूट का ट्रेंड तब चल पड़ा जब चीन की एक एनफ्लुएंसर ‘Meizi Gege’ ने इसे सोशल मीडिया पर डाला और उसे 57 लाख फॉलोअर्स ने इसे देखा|

इस तरह के फोटोशूट के पीछे लड़कियों का तर्क ये है कि वे अभी शादी नहीं करने जा रही हैं लेकिन वे चाहती हैं कि उनकी गर्भावस्था के फोटोशूट में वे स्लिम और सुंदर दिखें| अगर 30 की उम्र में वे प्रेग्नेंट होंगी, तो उनके चेहरे पर झुर्रियां होंगी लेकिन 26 की उम्र में वे युवा दिखेंगी| ऐसे में वे अपना फोटोशूट पहले ही करा रही हैं, जिसे मेमोरी के तौर पर बाद में पोस्ट करेंगी, जब वे सच में प्रेग्नेंट होंगी| सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स ने इसके मज़े लेते हुए कहा कि फिर तो उन्हें अपना फ्यूनरल के लिए डेड बॉडी बनकर भी फोटोशूट कराना चाहिए या फिर 70 की उम्र का बर्थडे शूट कराकर रख लेना चाहिए|

रीसेंट पोस्ट्स