Google Analytics —— Meta Pixel

विधायक देवेन्द्र यादव की बिगड़ी तबीयत, 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती, आज होगा ऑपरेशन

devendra-yadav

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में वे जेल में बंद भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव बीते 5 दिनों से राजधानी के DKS अस्पताल में भर्ती हैं।

जानकारी के अनुसार अचानक तबीयत बिगड़ने पर विधायक देवेन्द्र यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज गुरुवार को उनका ऑपरेशन किये जाने की तैयारी चल रही है। विधायक यादव को हर्निया और हाइड्रोसील बीमारी के इलाज के लिए सेंट्रल जेल से दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ऑपरेशन से पहले उनके मेडिकल फिटनेस को लिए उन्हें दो दिन पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था। मेडिसिन विभाग से आज मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर्स उनका ऑपरेशन करेंगे।

रीसेंट पोस्ट्स