Google Analytics —— Meta Pixel

बॉयफ्रेंड की दरिंदगी, गर्लफ्रेंड से पहले खुद किया रेप और फिर 4 दोस्तों को सौंप दिया

sex

कन्नौज| उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शर्मनाक घटना सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामला सामने आया है। बॉयफ्रेंड ही दरिंदा निकला। यहां लड़की को उसका प्रेमी बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया। आरोपी ने पहले खुद रेप किया। उसने लड़की के पास से नगदी ले लिए। इसके बाद प्रेमिका लड़की को अपने चार दोस्तों को सौंप दिया। आरोप है कि चारों दोस्तों ने भी उसके साथ गैंगरेप किया। रविवार सुबह बाइक से पीड़िता के गांव के बाहर छोड़कर सभी रफू-चक्कर हो गए। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने बताया कि उसकी (15) वर्षीय नाबालिग पुत्री को भगवंतपुर गांव निवासी विकास बाथम पुत्र बलवीर शनिवार की देर शाम बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था। पुत्री घर में रखी 25 हजार रुपये की नगदी भी अपने साथ ले गई थी। रविवार सुबह किसी तरह उसकी पुत्री घर पंहुची। तब उसने बताया कि विकास उसे साथ ले गया। वहां ले जा कर उसके साथ अश्लीलता करने लगा। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसे अपने चार अन्य दोस्तों को सौंप दिया। उन चारों ने भी बारी-बारी रेप किया। सुबह वह लोग उसे बाइक से गांव के बाहर छोड़ कर भाग निकले। पीड़िता ने घर पहुंच कर जानकारी दी। लड़की ने घर वालों को अपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी।

कोतवाल अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि नाबालिग के साथ रेप की वारदात की जानकारी हुई है। गैंगरेप जैसा कोई मामला नहीं है। पीड़िता के पिता की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी। तलाश की जा रही है।

रीसेंट पोस्ट्स