Google Analytics —— Meta Pixel

CG BREAKING NEWS : पाइप फैक्ट्री के परिसर में मासूम की मौत, क्रेन के पहिए के नीचे आ गया बालक

new born

बिलासपुर। बिलासपुर में खेलते-खेलते डेढ़ साल का बालक क्रेन के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दयालबंद में केसरी पाइप फैक्ट्री है, जहां मजदूर अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिसर में ही पाइप का काम भी चलता है।

बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे लेबर संजय कुमार का डेढ़ वर्षीय बेटा वैभव अंदर खेल रहा था। वह खेलते-खेलते परिसर में रखे क्रेन के पास पहुंच गया।

इस दौरान वहां काम भी चल रहा था। तभी पर बैठे ड्राइवर उसे पीछे करने लगा। वह पीछे खेल रहे बालक को नहीं देख पाया। बिना पीछे देखे उसने क्रेन को बैक करने लगा, जिससे मासूम बालक पहिए के नीचे आ गया। इस हादसे में बालक का सिर कुचला गया।

उसकी हालत देखकर परिजन उसे सिम्स लेकर गए, जहां उसे मृत बता दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

रीसेंट पोस्ट्स