Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ को मिला एक और आईएएस, मणिपुर के अफसर ने सीजी की IPS पत्नी के लिए बदला कैडर

download

रायपुर। छत्तीसगढ़ को और आईएएस मिल रहा है| मणिपुर के आईएएस पठारे अभिजीत बबन (IAS Pathare Abhijit Baban) को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं| छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस साकोरे मानसी नानाभाऊ (IPS Sakore Manasi Nanabhau) के साथ विवाह के चलते आईएएस पठारे अभिजीत बबन का कैडर मणिपुर से छत्तीसगढ़ कैडर कर दिया गया है|

 

 

इस सम्बन्ध में भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के अवर सचिव संजय कुमार चौरसिया द्वारा आदेश जारी किया गया है| जारी आदेश में कहा गया है, कि भारतीय प्रशासनिक सेवा (संवर्ग) नियम, 1954 के नियम 5 के उप-नियम (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और मणिपुर और छत्तीसगढ़ की राज्य सरकारों की सहमति से, केंद्र सरकार ने पठारे अभिजीत बबन, आईएएस (एमएन:2022) को साकोरे मानसी नानाभाऊ, आईपीएस (सीजी:2023) से विवाह के आधार पर मणिपुर कैडर से छत्तीसगढ़ कैडर में स्थानांतरित करती है|

कौन है आईएएस पठारे अभिजीत बबन

बता दें, आईएएस पठारे अभिजीत बबन मणिपुर कैडर के 2022 बैच के अधिकारी है| वो महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले हैं| उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई किया है| आईएएस पठारे अभिजीत बबन कुछ समय नौकरी के बाद यूपीएससी की तैयारी करने लगे| साल 2021 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी. जिसमे 333 रैंक हासिल की थी| उन्हें मणिपुर कैडर मिला|

वहीँ आईपीएस साकोरे मानसी नानाभाऊ छत्तीसगढ़ कैडर की 2023 बैच की अफसर है| साकोरे मानसी नानाभाऊ 531 रैंक के साथ यूपीएससी परीक्षा पास की थी| जिसके बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला| आईपीएस साकोरे से विवाह के चलते आईएएस पठारे अभिजीत बबन ने अपना कैडर बदलने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी| जिसे स्वीकार कर लिया गया है|