Google Analytics —— Meta Pixel

नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष अंजू जैन का निधन, दो दिन पहले ही पति अशोक जैन के नपा अध्यक्ष बनने पर मनाया था जीत का जश्न

download (2)

बलाैदाबाजार| नगर पालिका बलौदाबाजार की पूर्व अध्यक्ष अंजु जैन का लंबी बीमारी के बाद बीती रात रायपुर के निजी हास्पिटल में निधन हो गया| वे वर्तमान में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन की धर्मपत्नी थीं| दो दिन पहले ही अशोक जैन के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नगर में जीत का जश्न मनाया गया था और भव्य विजय आभार रैली निकाली गई थी, जिसमें परिवार के लोग शामिल हुए थे| अंजू जैन के निधन की खबर आते ही नगर में शोक की लहर है|