सारंगढ़ में सनसनीखेज गोलीकांड के 7 आरोपी गिरफ्तार, दो बंदूक सहित 18 जिंदा कारतूस जब्त

सारंगढ़| सारंगढ़ पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को तीन दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो बंदूक सहित 18 जिंदा कारतूस को भी जप्त किया है।

सारंगढ़ में हुए सनसनीखेज गोलीकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को तीन दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस हत्या के बाद से ही आरोपी फरार था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह वारदात प्लास्टिक जलाने को लेकर हुई थी।

घटना में संलिप्त चार लोगों को पुलिस ने घटना के ही दिन गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी कृष्णा सिंह राजपूत मौके से फरार हो गया था। पुष्कर शर्मा, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने बताया कि कृष्णा सिंह राजपूत आदतन अपराधी है।

पुलिस ने इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जो मुख्य आरोपी कृष्णा सिंह के आपराधिक मामलों में संलिप्त रहता था। सारंगढ़ पुलिस की तेजी और सूझबूझ से यह मामला जल्द सुलझा लिया गया।

रीसेंट पोस्ट्स