दुर्ग में धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन का हंगामा, पुलिस ने 97 लोगों को हिरासत में लिया

दुर्ग| दुर्ग जिले के अमलेश्वर में धर्मांतरण को लेकर बड़ा हंगामा होने की खबर सामने आयी है। यहां पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक घर को घेर लिया, जहां कथित रूप से धर्मांतरण की गतिविधि चलने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि घर के अंदर करीब 100 लोग मौजूद थे, जिसकी जानकारी मिलने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात पर काबू पाने के लिए अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घर किसी विनय कुमार साव का बताया जा रहा है। घर में कई लोगों के होने की खबर मिली थी। इसके बाद दुर्ग पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं बजरंग दल के लोग घर के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। यह पूरा मामला अमलेश्वर के प्रीति विहार का है। हंगामें के बाद पुलिस ने घर से करीब 97 लोगों को निकाला और उन्हे पुलिस गाड़ी में बैठाकर थाने गई। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

रीसेंट पोस्ट्स