सुहागरात पर दुल्हन ने कर डाला कांड, मौसी ने भी दिया साथ, दूल्हा भागा-भागा पहुंचा पुलिस के पास


कन्नौज| यूपी के कन्नौज जिले में सुहागरात पर दुल्हन ने बड़ा कांड कर दिया। गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के हनुमंतखेड़ा गांव में ब्याह कर लाई गई दुल्हन शादी की पहली रात ही जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। आरोप है कि उसने पति समेत परिवार के छह लोगों को खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद विदाई में साथ आई मौसी के साथ फरार हो गई। जानकारी होने पर दूल्हा भागा-भागा पुलिस के पास पहुंचा। सुबह पीड़ितों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। कोतवाली में लाकर दोनों से पूछताछ की जा रही है।
हनुमंतखेड़ा गांव निवासी गोविंद उर्फ नीलू की रविवार को हरदोई जिले के एक गांव की रहने वाली युवती से शादी थी। सोमवार को दुल्हन को विदा कराकर घर लाया। गोविंद ने बताया कि दुल्हन के साथ उसकी विधवा मौसी भी आई थी। उसने कहा था कि उसकी भी कहीं शादी करा देना, तो उसका भी घर बस जाएगा। आरोप है कि सोमवार रात को दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इससे वह, अंजू, मंजू, शिवानी, निशी, जयचंद, राम नंदिनी बेहोश हो गए। सुबह होश आया तो दुल्हन और उसकी मौसी गायब थी। सुबह जब ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। ग्रामीणों ने लड़की की मौसी को गांव से दो किलोमीटर दूर नशे की हालत में पकड़ लिया। घटनास्थल पर जैसे ही पुलिस पहुंची, दुल्हन भी आ गई।
इस पर पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दुल्हन और उसकी मौसी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।