Google Analytics —— Meta Pixel

सीएम विष्‍णुदेव ने रेखा गुप्‍ता को दी बधाई: कहा- अब दिल्‍ली में भी सुशासन के साथ होगा विकास

sai rekha gupta

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेखा गुप्ता को नई दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह नई जिम्मेदारी उनके नेतृत्व में दिल्ली के विकास और सुशासन को नई दिशा देगी। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से भी उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि पहली बार विधायक चुनी गई रेखा गुप्‍ता को बुधवार की रात को दिल्‍ली विधायक दल का नेता चुना गया था, आज उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। रेखा गुप्‍ता दिल्‍ली की चौथी और बीजेपी की दूसरी महिला मुख्‍यमंत्री हैं।