Google Analytics —— Meta Pixel

रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: केजरीवाल का शीशमहल अब बनेगा म्यूजियम…

rekha gupta kejriwal

दिल्ली| दिल्ली में ‘शीशमहल’ अब एक नया मोड़ ले रहा है। जिस आलीशान मुख्यमंत्री आवास को अरविंद केजरीवाल ने अपने लिए बनवाया था, वहां अब आम आदमी पार्टी की कोई जगह नहीं रही। जनता ने इस चुनाव में साफ फैसला दिया और केजरीवाल के साथ-साथ आतिशी को भी सत्ता से बाहर कर दिया। अब सवाल ये है कि शीशमहल का क्या होगा? दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कहा कि यह अब मुख्यमंत्री का आवास नहीं रहेगा, बल्कि इसे म्यूजियम में बदला जाएगा।

अपनी जीत पर खुशी जताते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक साधारण परिवार की बेटी को यह मौका दिया है, जो उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिल्ली के विकास के लिए किए गए सभी वादे पूरे होंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शीशमहल का मुद्दा गर्माया रहा। बीजेपी ने इसे भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया और जनता ने उनके इस संदेश को स्वीकार किया। चुनावी नतीजों में आम आदमी पार्टी 62 से घटकर 22 सीटों पर आ गई, जबकि बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली और 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता हासिल की।

रीसेंट पोस्ट्स