Google Analytics —— Meta Pixel

अल्का ने संभाली शहरी सरकार की सत्ता की कुर्सी,पार्षदों के साथ समारोह में किया शपथ ग्रहण, ड़िप्टी सीएम शर्मा, सांसद बघेल, विधायक गजेन्द्र,ललित व कोर्सेवाड़ा बने साक्षी

10

दुर्ग (चिन्तक)। नगर निगम की नई महापौर अल्का बाघमार ने शनिवार को शपथ ग्रहण करने के बाद शहरी सरकार की सत्ता की कुर्सी संभाल ली। महापौर की कुर्सी में बैठने के बाद अल्का बाघमार ने समस्त वरिष्ठ नेताओं व चेम्बर में मौजूद लोगों का विनम्रता से हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
इससे पहले निगम परिसर में आयोजित एक समारोह में अल्का बाघमार ने महापौर के रूप में शपथ ली। उन्हेंं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने महापौर पद की शपथ दिलाई इसके बाद 10-10 की संख्या में कतारबद्ध होकर शहर के 60 पार्षदों ने शपथ ली।

समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंंत्री विजय शर्मा, सांसद विजय बघेल, पूर्व सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांंडेय छत्तीसगढ़ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गजेन्द्र यादव, जिला भाजपाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, प्रभारी राजीव अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ये सभी नेतागण शपथ ग्रहण के साक्षी बने समारोह में निगम के 60 पार्षदों के साथ वरिष्ठ नेताओं में संजय बघेल,अजय तिवारी, संतोष सोनी,राजेन्द्र पाध्ये, नरेश तेजवानी, शिवेन्द्र परिहार, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, वरिष्ठ नेत्री गायत्री वर्मा, देवेन्द्र चंदेल,बानी सोनी सहित अनेक लोग मौजूद थे। निगम महापौर अलका बाघमार आम लोगो की तरह सामान्य परिवेश में समारोह में शामिल होकर सबका दिल जीत लिया।

इस अवसर पर निगम आयुक्त सुमीत अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, गिरीश दीवान, थानसिंह सहित निगम के अधिकारीगण भी मौजूद थे। अलका बाघमार ने निगम महापौर के रूप में सबसे अधिक 67 हजार से अधिक मतो से जीत हासिल कर एक नया कीर्तिमान बनाया है। शपथ ग्रहण के बाद अलका बाघमार को बधाई देने का दौर चलता रहा।

रीसेंट पोस्ट्स