Google Analytics —— Meta Pixel

13 साल की मासूम से सौतेले पिता ने किया रेप, घर से गई तो बाहर भी करता रहा परेशान, जानिए पूरा मामला

rape

बिलासपुर| शारीरिक शोषण व रेप जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले अक्सर ही घर-परिवार के रिश्ते के व्यक्ति होते हैं। ऐसा ही एक मामला तोरवा थाना क्षेत्र में आया है। जहां पर सौतेल पिता ने बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर भी जबरदस्ती की। जब बड़ी हुई तो घर छोड़ा और काम करने लगी तो सौतेला पिता वहां भी उसे परेशान करता। इसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें, मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 19 वर्षिय युवती ने अपने सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। उसने शिकायत में बताया है कि जब वह 13 साल की थी तब से उसके सौतेल पिता ने उसका शोषण किया। यह शोषण का सिलसिला लगातार चलता रहा। शोषण करते हुए रेप भी किया।

पीड़िता ने बताया कि जब वह छोटी थी तब उसकी मां ने उसके पिता को छोड़ दिया। फिर दूसरे पिता के साथ संबंध बनाकर रहने लगी। वह बच्ची भी अपनी मां के साथ सौतेले पिता के साथ ही रहने लगी। इस दौरान बेटी जब बड़ी हो रही थी तब उसके सौतेल पिता ने 13 साल की उम्र में पहली बार बेटी का शारीरिक शोषण शुरू किया।

यह सब वह उसकी मां की अनुपस्थिति में करता था। डर के कारण बेटी ने कभी भी अपनी मां को आप बीती नहीं बताई। यहीं वजह थी कि सौतेले पिता का हौसला बढ़ गया और बच्ची के साथ रेप किया। साथ में उसे धमकी भी दी।

यह सब लगातार चलता रहा। दो साल पहले युवती की मां दूसरे प्रदेश काम करने चली गई। इस पर उसके सौतेले पिता की गंदी हरकत बढ़ने लगी।

इस पर उसने घर छोड़ दिया और काम करने लगी। उसने अपने सौतेले पिता को मोबाइल नंबर नहीं दिया था लेकिन किसी तरह मोबाइल नंबर हासिल कर पीड़िता को परेशान करने लगा। उससे तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में केस दर्ज कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

रीसेंट पोस्ट्स